महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुमराइ टेटे को मिला ध्यानचंद पुरस्कार

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 08:22 PM (IST)

रांची: रांची रेल मण्डल में कार्यरत भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुमराइ टेटे को प्रतिष्ठित ध्यानचंद पुरस्कार मिलने पर आज यहां सम्मान किया गया। एक विज्ञप्ति में रेलवे ने बताया है कि रांची रेल मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबंधक विजय कुमार ने टेटे को पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

उन्होने कहा कि रांची रेल मण्डल का सौभाग्य है कि इस मण्डल में अनेक खेल प्रतिभाएं हैं। आज सुमराइ टेटे को मिले इस पुरस्कार से हम सब गौरवान्वित हुए हैं। आशा है आगे भी हमारे खिलाड़ी बढिय़ा खेलेंगे। सुमराइ टेटे देश की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक नीरज कुमार, वरिष्ठ मण्डल अभियंता (समन्वय) विशाल आनंद व अन्य उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News