रांची स्टेडियम में धोनी को देख खुशी से झूम उठे दर्शक

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 03:37 PM (IST)

रांची: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने पहुंचे। धोनी मैच देखने के लिए दोपहर में स्टेडियम पहुंचे। हालांकि, वे ड्रेसिंग रूम में नहीं गए, क्योंकि वे टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन वीवीआईपी बॉक्स में धोनी चाय की चुस्की लेते दिखाई दिए। 

जब स्क्रीन पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिखाया गया? धोनी भी रांची से ही है और अपने हीरो को मैदान पर देखकर मैदान पर मौजूद दर्शक ने जोर से शोर मचाकर अपने राज्य के सबसे बड़े खिलाड़ी का अभिनंदन किया। इस दौरान धोनी ने भी दर्शकों को अभिवादन भी स्वीकार किया।

विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल से हार गई थी झारखंड
विजय हजार ट्रॉफी में धोनी की टीम झारखंड सेमीफाइनल में बंगाल से हार गई थी। इसी चलते धोनी को सोमवार के दिन रांची टेस्ट देखने का मौका मिला। अगर उनकी टीम झारखंड शनिवार को बंगाल के खिलाफ मैच जीतती तो माही दिल्ली में तमिलनाडु के खिलाफ फाइनल खेल रहे होते।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News