हॉकी इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय अंपायर मैनेजर चुने जाने पर गुरिंदर और रिपुदमन को बधाई दी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2017 - 05:59 PM (IST)

नई दिल्लीः हॉकी इंडिया ने आज गुरिंदर सिंह सांगा और रिपुदमन शर्मा को अंतरराष्ट्रीय अंपायर मैनेजर के लिए चुने जाने पर आज बधाई दी। विश्व हॉकी संस्था एफआईएच ने कल इन दोनों की नियुक्ति की थी। हाकी इंडिया ने उनके नाम की सिफारिश की थी जबकि एशियाई हाकी महासंघ ने उसका समर्थन किया था।

हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘मैं गुरिंदर सिंह सांघा और रिपुदमन शर्मा को अपनी नयी भूमिका के लिये शुभकामनाएं देता हूं। इन दोनों ने देश में युवा अंपायरों को तैयार करने में अहम भूमिका निभायी है और मुझे विश्वास है।

जिस तरह से पिछले 20 वर्षों से वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाकी को बढ़ावा देते रहे हैं आगे भी ऐसा करते रहेंगे।’’ गुरिंदर सिंह ने अपना अंपायर करियर 1995 में जबकि रिपुदमन ने 1997 में शुरू किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News