भुल्लर थाईलैंड आेपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त चौथे स्थान पर

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2017 - 08:41 PM (IST)

बैकाक: भारत के गगनजीत भुल्लर ने तीन लाख डालर इनामी थाईलैंड आेपन गोल्फ टूर्नामेंट में आज यहां कोई बोगी नहीं की और इस बीच छह अंडर 65 का स्कोर बनाया जिससे वह संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।  

सात बार के एशियाई टूर विजेता 29 वर्षीय भुल्लर ने छह बर्डी बनायी लेकिन इसके बावजूद वह शीर्ष पर काबिज स्थानीय खिलाड़ी रतानोन वानाश्रीचान और फिनलैंड के जेन कास्के से तीन शाट पीछे हैं। इन दोनों ने नौ अंडर 62 का स्कोर बनाया।  इन दोनों से दो शाट पीछे थाईलैंड के पानफोल पिटायराट हैं। 

टूर्नामेंट में कुल 13 भारतीय हिस्सा ले रहे हैं। इनमें हिमत राय (69) संयुक्त 21वें जबकि शिव कपूर, खालिन जोशी और अर्जुन प्रसाद (प्रत्येक 70) संयुक्त 32वें स्थान पर हैं। शंकर दास, चिराग कुमार, जीव मिल्खा सिंह और राहिल गंगजी ने पार 71 का कार्ड खेला और वे संयुक्त 48वें स्थान पर हैं। एस चिक्कारंगप्पा, सुजान सिंह और शुभांकर ने 72 के स्कोर के साथ संयुक्त 72वें स्थान पर हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News