भुल्लर को चार शाट की बढ़त, संधू मकाऊ ओपन में दूसरे स्थान पर

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2017 - 06:11 PM (IST)

मकाऊ: भारतीय गोल्फर मकाऊ ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और दूसरे दौर के बाद गगनजीत भुल्लर चोटी पर काबिज हैं वहीं दो अन्य शीर्ष पांच में शामिल हैं। अब सात एशियाई टूर खिताब जीतने वाले भुल्लर (64-65) ने आठवें होल में ईगल बनाया और उन्होंने एक अन्य भारतीय अजितेश संधू (66-67) पर पांच शाट की बढ़त बना रखी है। 

भुल्लर 36 होल के बाद 13 अंडर पर हैं जबकि दो सप्ताह के अंदर ताइपै और जापान में एशियाई टूर खिताब जीतने वाले संधू नौ अंडर पर हैं। एक अन्य भारतीय शुभांकर शर्मा (69-68) पांच अंडर 136 के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। अन्य भारतीयों में राशिद खान दो अंडर 140 के साथ संयुक्त 14वें, चिराग कुमार, खालिन जोशी और एस चिक्कारंगप्पा एक अंडर 141 के साथ संयुक्त 20वें स्थान पर है। ज्योति रंधावा संयुक्त 39वें, एम धर्मा संयुक्त 53वें और हिम्मत राय संयुक्त 60वें स्थान पर हैं जबकि हनी बैसोया, राहिल गंगजी, अमन राज, अर्जुन प्रसाद और उदयन माने कट से चूक गए।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News