एशियन महाद्वीप शतरंज स्पर्धा - वैशाली ,पदमिनी और गोम्स पर टिकी भारत की उम्मीद

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2017 - 07:35 PM (IST)

पचेंगड़ू ,चीन।  (निकलेश जैन ) एशियन महाद्वीप शतरंज स्पर्धा के महिला वर्ग में भारत की उम्मीद आर वैशाली ,पदमिनी राऊत और मैरी एन गोम्स पर आकर तिक गयी है । एशिया के कुल 13 देशो के 50 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है । इसमें 13 महिला  ग्रांड मास्टर खेल रही है । 7 राउंड के समापन के बाद वियतनाम की किम फुंग 6 अको के साथ पहले पायदान पर चल रही है । भारत की लाज रखते हुए शानदार प्रदर्शन कर वैशाली नें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है चेन्नई की रहने वाली वैशाली किस तेजी के साथ आगे बढ़ रही है आने वाले समय मे वह जरूर महिला शतरंज के विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाएँगी ।फिलहाल वैशाली 5.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है । कजाकिस्तान की गुलिसखान भी 5.5 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रही है । 

भारत के लिए अच्छी खबर यह है की पदमिनी राऊत और मैरी एन गोम्स भी 5 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर काबिज हो गयी है । अन्य भारतीय खिलड़ियों में नंधिधा 4.5 ,सौम्या स्वामीनाथन ,स्वाति घाटे और निशा मोहता 4 अंक बनाकर खेल रही है । 

 

भारतीय महिला खिलाड़ियो की रैंकिंग 7 राउंड के बाद 

IND

                             
4 IM Padmini Rout 2380 IND 0 1 1 ½ 1 ½ 1 5,0 7 Women
6 WGM Soumya Swaminathan 2359 IND 1 ½ 1 ½ ½ 0 ½ 4,0 19 Women
10 WGM Gomes Mary Ann 2318 IND 1 1 0 1 0 1 1 5,0 4 Women
16 WGM Swati Ghate 2280 IND ½ 0 ½ 1 0 1 1 4,0 17 Women
17 WIM Vaishali R 2272 IND 1 ½ 1 0 1 1 1 5,5 2 Women
18 WIM Pratyusha Bodda 2269 IND 1 ½ 0 0 1 1 0 3,5 24 Women
19 IM Mohota Nisha 2260 IND 1 ½ ½ ½ ½ 0 1 4,0 18 Women
22 WIM Nandhidhaa Pv 2252 IND 1 0 ½ 1 0 1 1 4,5 9 Women
29 WGM Kiran Manisha Mohanty 2160 IND 1 0 0 1 1 0 0 3,0 31 Women

 

निकलेश जैन 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News