बर्दाश्त नहीं कर सका पत्नी की मौत, दो घंटे बाद पति की भी मौत

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2016 - 05:37 PM (IST)

प्रतापगढ़:पत्नी की मौत के सदमें में एक पति को इतना जबरदस्त सदमा लगा कि दो घंटे के बाद ही उसकी भी हृदयाघात से दम तोड़ दिया। दोनों पति-पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। घटना प्रतापगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत उपवन संरक्षक कार्यालय में हथुनिया थाना क्षेत्र के साकरखेड़ी निवासी प्रहलादसिंह(45) पुत्र बलवंतसिंह सिसोदिया यहां वन विभाग में वाहन चालक के पद पर तैनात था।

वह परिवार के साथ यहां वन विभाग के क्वार्टर मेंं रह रहा था। उनकी पत्नी सफा कुंवर(40) पिछले 6 माह से कैंसर से पीड़ित थी। उसका तथा उसका उपचार चल रहा था। सफा कुंवर की तबीयत शनिवार रात को अचानक बिगड़ गई। 
 
रात करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया। सफा कुंवर की मौत के तुरंत बाद प्रहलाद सिंह को सदमा लगा और तबीयत बिगड़ गई। प्रहलादसिंह को जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां आईसीयू में तीन बजे दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने बताया कि प्रहलाद सिंह की मौत हृदयाघात से मौत हुई। इसके बाद दोनों के शव को उनके पैतृक गांव साकरखेड़ी ले जाया गया। जहां एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News