''गुरु ग्रन्थ साहिब'' की रचना वाली धरती पर होगा ''सिख संग्रहालय'' का निर्माण

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2018 - 05:06 PM (IST)

बुरहानपुर/चंडीगढ़ : सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने जिस धरती पर 'गुरु ग्रन्थ साहिब' की रचना की थी, उस धरती पर अब सिख म्यूज़ियम का निर्माण कराया जाएगा।  गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी 1708 ईसवी में दक्षिण यात्रा पर निकले थे। इस दौरान नांदेड़ साहिब जाते समय बुरहानपुर में 6 माह 9 दिन रुके थे।  गुरु गोविंद सिंह जी ने यहां सुनहरी बीड़ (गुरुग्रंथ साहिब) का निर्माण कराया और उसमें स्वर्ण हस्ताक्षर कर सतनाम श्री वाहे गुरु लिखा।इस ग्रन्थ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर दर्शन कराए जाते हैं। इतिहास की इन स्वर्णिम यादों को सहेजने के लिए अब यहीं पर 17 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत का संग्रहालय बनेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News