इस समय बंद कर दें बच्चे को स्तनपान करवाना

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2015 - 04:11 PM (IST)

नवजात बच्चे के लिए मां के दूध को ही सबसे पौष्टिक आहार माना जाता है क्योंकि इसमें सभी पोषक तत्वों की पूर्ति होती हैं, जिससे बच्चे का विकास होता है। बच्चे को कम से कम 6 महीने तक स्तनपान करवाना जरूरी है लेकिन कुछ महिलाएं पहले ही इसे बंद कर देती हैं। हम आपको कुछ लक्षण बता रहे है, जिनसे आप जानेंगी की बच्चे को अपना दूध पिलाना आपको कब बंद करना चाहिए।

1. बच्चा को 1 साल तक दूध पिलाएं तथा उसके बाद अन्य सप्लिमेंट्स के साथ अपना दूध पिलाती रहें। जब आपको लगे कि बच्चा खाने-पीने की चीजों से अपना पेट अच्छी तरह से भर रहा है तो आप इसे बंद कर सकती है। 

2.अधिकतर कामकाजी महिलाओं को 6 से 9 माह के लिए मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) मिलती हैं और बच्चा जब तक 6 से 9 माह का होता है तो यह पूरी हो जाती हैं। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि जब आप ऑफिस जाना शुरू करें, तब उसे खाना खिलाना शुरू कर दें ताकि आपकी अनुपस्थिति में वह भूखा ना रहे। 

3. जब बच्चा 6 से 7 महीने का होता है तो उसके दांत निकलना शुरू हो जाते हैं। इस समय स्तनपान बंद कम करके कुछ और चीजें खिलाना शुरू कर देना चाहिए। फिर बाद में धीरे-धीरे छुड़वा दीजिए।

4. डॉक्टर्स का मानना है कि बच्चा जब 6 माह का होता है तो यह मां का दूध छुड़ाने का सबसे सही समय होता है, इसके बाद भी यदि आप पिलाती हैं तो बच्चे के मां का दूध पीने की अधिकतम उम्र डेढ़ वर्ष होती है।

5. कुछ समय बाद मां भी बच्चे को दूध पिलाने में परेशानी महसूस करने लग जाती है। इस समय आपको निर्णय लेना चाहिए और स्तनपान बंद कर देना चाहिए।

6. यदि आपको स्वास्थ्य से संबन्धित समस्याएं हैं और यदि आप दवाइयां ले रही हैं तो आपको समझ अनुसार, स्तनपान बंद करने का निर्णय लेना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News