पुरातन ओलिपिक खेलों का 394 ई. में हुआ अंत

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2016 - 07:51 AM (IST)

नई दिल्ली: पुरातन ओलिंपिक खेल का शुभारंभ 776 ईसा पूर्व एथेंस में किया गया था, ये खेल उस समय राज्यों व रजवाड़ों के बीच ही करवाए जाते थे तब खेलों में मात्र एथलैटिक्स मुकाबले ही होते थे। इस पहले ओलिंपिक खेल में हुई 192 मीटर दौड़ ग्रीस के एलिस शहर के बावर्ची कोरोइबस ने जीत कर पहले चैपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। धीरे-धीरे इनमें मुक्केबाजी, कुश्ती व घुड़सवारी को भी शामिल किया गया। रोम का ग्रीस पर कब्जा होने के बाद धीरे-धीरे ओलिपिक खेलों पर भी इसका असर देखने को मिला। पुरातन ओलिपिक खेलों का 394 ई. में अंत हो गया।
 
इसके बाद रोम के सम्राट थियोडोसिस ने इसे मूर्ति पूजा वाला उत्सव करार देकर इस पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद लगभग डेढ़ 100 सालों तक इन खेलों को भुला दिया गया। हालांकि मध्यकाल में अभिजात्य वर्गों के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिस्पर्धाएं होती रहीं लेकिन इन्हें खेल आयोजन का दर्जा नहीं मिल सका। कुल मिलाकर रोम और ग्रीस जैसी प्रभुत्वादी सयताओं के अभाव में इस काल में लोगों के पास खेलों के लिए समय नहीं था। पुरातन ओलिपिक में भाग लेने वाला खिलाड़ी ग्रीक मूल का पुरुष होना आवश्यक था। महिलाओं को इन खेलों में भाग लेने से मनाही थी। विवाहित महिलाओं को स्टेडियम (आयोजन स्थल) के अंदर जाने की भी आज्ञा नहीं थी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News