दिल्ली में अाज बदलेंगे मौसम के मिजाज, बारिश की संभावना

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 02:46 PM (IST)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में रातभर बारिश होने के कारण आज हवा में आर्द्रता का स्तर अधिक रहा। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आज सुबह साढे आठ बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा। अधिकारी ने बताया कि कल शाम साढ़े पांच बजे से आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 18.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज के साथ बौछार पडऩे का अनुमान लगाया है।  मौसम वैज्ञानिक ने कहा, अधिकतम तापमान के आज 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान क्रमश  23.2 डिग्री सेल्सियस और 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News