जाकिर मूसा की धमकी वाला वीडियो: रोहिंग्याओं को परेशान किया तो घाटी में परेशान होंगे हिन्दू

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 01:06 PM (IST)

श्रीनगर:  दहशतगर्द जाकिर मूसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मूसा धमकी दे रहा है कि अगर रोहिंग्याओं को परेशान किया गया तो घाटी में हिन्दू नहीं रह पाएंगे। वीडियो में मूसा के साथ कुछ आतंकी भी हैं। वीडियो में अंसार अजतुल हिन्द लिखा हुआ है। मूसा साफ कहता सुनाई दे रहा है कि अगर रोहिंग्या जम्मू में परेशान होंगे तो उसका खामियाजा घाटी में हिन्दूओं को भुगतना होगा।


पुलिस मामले की जांच करवा रही है। यह वीडियो पूरे 2 मिन्ट और 52 सेकेंड का है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह कह पाना कठिन है कि यह वीडियो जाकिर मूसा का ही है। वीडियो में साफ तौर पर धमकी दी गई है। रोहिंग्याओं को परेशान न किया जाए। गौरतलब है कि इससे पहले कश्मीर के राजनीतिज्ञ भी रोहिंग्याओं का समर्थन कर रहे हैं और उमर अब्दुल्ला ने भी साफ तौर पर कहा है कि रोहिंग्याओं से जम्मू कश्मीर को कोई खतरा नहीं है। वहीं केन्द्र सरकार पर अपने हल्फनामे में कह चुकी है कि रोहिंग्याओं के तार पाकिस्तान की आईएसआई से हैं। भारत ने रोहिंग्याओं को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया और कहा था कि वह देश में अवैध रूप से रह रहे 40 हजार रोहिंग्याओं को निकालने पर विचार कर रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News