पत्थरबाजी के आरोप में एक दर्जन युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 08:38 PM (IST)
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला में पुलिस ने 21 और 22 मार्च की दरमियानी रात को लगभग एक दर्जन युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवकों को पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को गांव से गुजर रही सेना के गश्ती दल पर पत्थराव के आरोप में युवकों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि गत मध्य रात के दौरान सुरक्षाबलों ने गांव में कई मकानों पर छापे मारे और युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरफ्तारियों के बाद स्थानीय लोगों ने आज अरीहल गांव में पुलवामा-शोपियां राजमार्ग को अवरुद्ध करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह से मार्ग पर कई वाहन फंस गए। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने रात के दौरान छापों में गिरफ्तार युवकों की तत्काल रिहाई की मांग की। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लगभग 12 युवकों को गिरफ्तार किया गया और उनमें से ज्यादातर पत्थरबाजी में शामिल हैं।