SC जज विवाद पर यशवंत सिन्हा बोले, इमरजेंसी जैसे हालात

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 06:30 PM (IST)

नई दिल्ली: मोदी सरकार पर ताजा हमला बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आज अपनी पार्टी के सदस्यों और मंत्रियों से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की तरह ‘अपने डर से छुटकारा पाने’ और ‘लोकतंत्र के लिए आगे आकर बोलने’ को कहा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चारों न्यायाधीशों के टिप्पणियों के संदर्भ में दावा किया कि वर्तमान माहौल 1975-77 के आपातकाल जैसा है। उन्होंने संसद के छोटे सत्रों पर भी चिंता जताई। 


सिन्हा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा में संवाददाताओं से कहाः
-जजों ने अपनी शिकायत को मीडिया के माध्यम से समूचे देश के सामने रखा है। जो लोग भी इस देश और इसके लोकतंत्र के बारे में कुछ सोचते हैं, उन्हें अपनी आवाका निश्चित रूप से उठानी चाहिए। अगर समूची न्यायपालिका ने समझौता कर लिया जो उसके परिणाम बहुत भयावह होंगे।   

-अगर उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीश कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे है तो हमें उनके शब्दों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए।

-प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ कल लगभग विद्रोह करने के बाद संकट सुलझाना शीर्ष अदालत का काम है। 

- उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश की तरह प्रधानमंत्री भी सरकार में वैसे तो बराबर हैं लेकिन अनौपचारिक रूप से पहले आते हैं और उनके कैबिनेट सहयोगियों को आगे आकर बोलना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News