महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री मात्र एक रुपए में

punjabkesari.in Thursday, Mar 08, 2018 - 11:56 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को कहा कि सरकार राज्य की महिलाओं को मालकिन बनाना चाहती है और इसी कारण देश में पहली बार झारखण्ड ने एक रुपए में महिलाओं के नाम पर सम्पति की रजिस्ट्री प्रारंभ की।

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के एक कार्यक्रम में यह कहा और बताया कि वर्तमान में राज्य में 80 प्रतिशत रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हो रही है, जिससे महिलाएं सपंत्ति की मालकिन बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों एवं महिला सखी मण्डलों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के भण्डारण के लिए प्रखण्ड स्तर पर गोदाम बनाए जाएंगे। प्रखण्ड स्तर पर सरकार द्वारा कोल्ड रूम भी स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिला सखी मण्डलों को बैंक से ऋण सरलतापूर्वक मिले इस हेतु बैंको को निर्देश दिए गए हैं। बैंक को निर्देशित किया जाएगा कि मुद्रा ऋण महिला सखी मण्डलों को आसानी से मिले। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News