दुनिया भर की महिलाएं छोड़ रही हैं Twitter, जानिए क्यों?

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2017 - 12:14 PM (IST)

नेशनल डैस्कः माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आज #WomenBoycottTwitter टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। कई महिलाएं आज के दिन के लिए ट्विटर का बॉयकट कर रही हैं और इसेका दुनियाभर की महिलाएं समर्थन कर रही हैं। यह मुहीम यॉर्क से शुरू हुई और अब इसका असर भारत में भी दिखने लगा है। हालांकि सभी के जेहन में सवाल कोंध रहा कि ऐसा किस वजह से हो रहा है।
 

#WomenBoycottTwitter मुहिम को हॉलिवुड की मशहूर एक्ट्रेस रोज मैकगॉवन ने शुरू किया है। उनके समर्थन में दुनियाभर की महिलाएं उतर आई हैं और एक दिन के लिए ट्विटर से दूरी बनाने का फैसला किया। दरअसल गुरुवार को मैकगॉवन का ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया था।
 

 

मैकगॉवन  ने निर्माता-निर्देशक हार्वी वाइंसटाइन पर रेप का आरोप लगाया है। उनका कहना था, 1997 में हार्वी ने उनके साथ रेप किया था। उन्होंने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट करके यह बात कही थी। इसके बाद ट्विटर ने 12 घंटे के लिए उनके अकाउंट को बंद कर दिया था। इसके बाद मैकगॉवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन पोस्ट का स्क्रीनशॉट डाला है जो ट्विटर की तरफ से उन्हें भेजे गए।
 

ट्विटर ने मैकगॉवन से उनके द्वारा किए गए ट्वीट हटाने के लिए कहा था। ट्विटर का कहना था कि मैकगॉवन के ट्वीट, ट्विटर की नीतियों के खिलाफ हैं। इस पर मैकगॉवन ने 13 अक्तूबर को एक दिन के लिए  #WomenBoycottTwitter ट्रेंड चलाया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News