कमरे में बंद था प्रेमिका के साथ आपित्तजनक हालत में, पत्नी ने यूं उतारा प्यार का भूत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2016 - 03:27 PM (IST)

नेल्लौर: आंध्र प्रदेश के नेल्लौर में एक पति को दूसरी महिला के साथ आशिकी उस समय महंगी पड़ गई जब पत्नी ने सरेआम उसकी धुनाई कर दी। दरअसल, वेंकेटेश नाम के इस शख्स को पत्नी ने दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रेमिका के साथ आपित्तजनक हालत में देख पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। वेंकेटेश की पत्नी और उसके साथ आई बाकी महिलाओं ने वेंकेटेश की खूब धुनाई की।

जानकारी के मुताबिक वेंकेटेश दूसरी महिला के साथ केवल आशिकी ही नहीं कर रहा था, बल्कि उसने चोरी-छुपे उसके साथ 12 साल पहले ही शादी कर ली थी। 12 साल से वो अपने इस नजायज रिश्ते को छुपाए हुए था।

पत्नी को शक तब हुआ जब वेंकेटेश ने घर आना कम कर दिया था। इसके बाद वेंकेटेश की पत्नी ने उस पर नजऱ रखनी शुरू कर दी और आखिरकार उसे दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने उसकी खूब पिटाई की। वेंकेटेश की पत्नी ने मकान पर धावा बोला तो दूसरी महिला भी उस समय वहां पर मौजूद थी।

वो महिला इस कदर घबरा गई कि कमरे के अंदर बनी परछती पर छुप गई। लेकिन उसकी ये कोशिश बेकार गई क्योंकि वेंकेटेश की पत्नी के साथ आई महिलाओं ने उसे ढूंढ निकाला और उसकी पर खूब पिटाई की। मौके हालात देख कर ये महिला इस कदर घबरा गई कि उसने नीचे उतरने की हिम्मत तक नहीं दिखाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News