राज ठाकरे बोले, शराब पीने से हुई थी श्रीदेवी की मौत, तिरंगे में क्यों लपेटा शव को

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 10:54 AM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार के फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के पिछले महीने राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘‘श्रीदेवी एक शानदार अभिनेत्री थीं लेकिन उन्होंने देश के लिए ऐसा क्या किया था कि उनके शव को तिरंग में लपेटा जाए।’’ ठाकरे ने कहा कि ऐसा संभव है कि मीडिया ने नीरव मोदी- पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार के इशारे पर अभिनेत्री की अंत्येष्टि को इतने जोर-शोर से दिखाया।

ठाकरे ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि श्रीदेवी की मौत शराब पीने के कारण हुई थी। आप कहते हैं कि वह पद्मश्री से सम्मानित थीं इसलिए यह सम्मान मिला। यह महाराष्ट्र सरकार की गलती है।' वहीं उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार को भी कनाडा का नागरिक बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News