अपना कल बदलने के लिए हमें आज कार्य करना होगा: उप राष्ट्रपति

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 06:48 PM (IST)

मोहाली: उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज यहां कहा कि कल को बदलने के लिए हम सभी को आज काम करना होगा। नायडू ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के दो दिवसीय उच्च प्रोफाइल आईएसबी लीडरशिप शिखर सम्मेलन (आईएलएस) में कहा कि शिखर सम्मेलन का विषय ‘कल का रूपांतरण’ है जो आज की वर्तमान स्थिति के लिए बहुत उपयुक्त है। उन्होंने कहा, कल को बदलने के लिए हमें आज कार्य करना चाहिए और इसके लिए हमें अपने अतीत और पूर्वजों से सीखना चाहिए क्योंकि इतिहास निर्णय के लिए एक महान मार्गदर्शक है।

 

उन्होंने महान नेताओं, वेदों और स्वामी विवेकानंद जैसे दार्शनिकों के उद्धारण का हवाला देते हुए कहा, ‘हमें अपनी विरासत, संस्कृति और परंपराओं पर गर्व होना चाहिए। भारत के भविष्य को सुलझाने के लिए हमें एक आदर्श देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। अपने 15 वें संस्करण में आईएलएस, आईएसबी का वार्षिक नेतृत्व सम्मेलन राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, खेल, शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र से लगभग 50 प्रमुख नेताओं की मेजबानी करेगा। नायडू के अलावा पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह, राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्र, विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और डीन आईएसबी राजेंद्र श्रीवास्तव सम्मेलन में मौजूद थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News