जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 12:00 AM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई इलाकों में मध्यम से उच्च जोखिम वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है। आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

गुलमर्ग, कुपवाड़ा, चौकीबल, तंगधार सेक्टर, फिरकियां जेड गली, बांदीपोरा-कंजलवान-गुरेज सेक्टर में हिस्खलन का खतरा है। उन्होंने बताया कि लद्दाख क्षेत्र में कारगिल जिले में मध्यम जोखिम वाले हिमस्खलन की चेतावनी है। पुंछ, राजौरी, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, ऊधमपुर, कुलगाम, बडगाम और लेह जिलों तथा श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर भी हिमस्खलन हो सकता है। हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News