संसद में उठा सवाल- शेरों को क्या पालक पनीर खिलाएगी सरकार?

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 04:01 PM (IST)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के चिडिय़ाघरों में शेरों और बब्बर शेरों को मीट के बजाय चिकन खिलाने का मामला आज कांग्रेस के एक सदस्य ने लोकसभा में उठाया और सवाल किया कि क्या अब शेरों को भी पालक पनीर खाने को कहा जाएगा। कांग्रेस सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया और कहा कि भारत 28 हजार करोड़ रुपए मूल्य के मांस का निर्यात करता है लेकिन उत्तर प्रदेश के चिडिय़ाघरों में शेर और बब्बर शेरों को मांस के बजाय चिकन खाने को दिया जा रहा है।  

अवैध बूचडख़ानों पर रोक 
उन्होंने कहा कि प्रकृति की एक जैविक व्यवस्था है जिसमें सभी का जिंदा रहना जरूरी है लेकिन अभी कहा जा रहा है कि मांस का उपभोग बंद कर देंगे। चौधरी ने सरकार से सवाल किया, ‘क्या अब शेर और बब्बर शेरों को भी कहा जाएगा कि पालक पनीर खाकर रहो?’ गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में आई भाजपा सरकार ने अवैध बूचडख़ानों पर कार्रवाई शुरू की है। पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र मंे अवैध बूचडख़ानों पर रोक लगाने की बात कही थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News