भारत-चीन के बाद दुनिया की महाशक्ति सबसे ज्यादा आपदाग्रस्त

punjabkesari.in Wednesday, Sep 06, 2017 - 02:54 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतरेस ने कहा कि वर्ष 1995 के बाद से चीन और भारत के बाद दुनिया की महाशक्ति अमरीका सबसे ज्यादा प्राकृतिक आपदाओं से ग्रसित रहा है। उन्होंने ऐसी आपदाओं से बचने का तरीका निकालने तथा इसके खतरे को कम करने का आह्वान किया। गुतारेस ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर संवाददाताओं से कहा, मैं टेक्सास से लेकर बेंगलुरु, भारत, नेपाल और सिएरा लियोन तक उन सभी लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं जो हालही के सप्ताहों में अभूतपूर्व घटनाओं के विध्वंसकारी प्रभावों से जूझ रहे हैं।
PunjabKesari
संयुक्त राष्ट्र हरसंभव तरीके से राहत प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1970 के बाद से प्राकृतिक आपदाओं की संख्या में चार गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, वर्ष 1995 से चीन और भारत के बाद अमरीका में सबसे ज्यादा आपदाएं आई हैं। गत वर्ष अचानक आई आपदाओं से दो करोड़ 42 लाख लोग विस्थापित हुए जो संघर्ष और हिंसा से विस्थापित होने वाले लोगों से तीन गुना ज्यादा है।

यहां तक कि मौजूदा बाढ़ से पहले की इस वर्ष की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार प्राकृतिक आपदाओं से 2,087 लोगों की मौत हो चुकी है। एक सवाल का जवाब देते हुए गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News