कैबिनेट में इस हफ्ते फेरबदल की संभावना, कुछ मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 08:05 AM (IST)

नई दिल्ली: इस हफ्ते नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक इस कड़ी में भाजपा के कुछ मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है और इसमें जद (यू) और अन्नाद्रमुक से मंत्री बनाए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में नीतीश कुमार की जद (यू) ने फिर से भाजपा के साथ नाता जोड़ते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले एन.डी.ए. में शामिल होने की घोषणा की है।

अन्नाद्रमुक के एकजुट होने के बाद इस पार्टी के भी एन.डी.ए. में शामिल होने की उम्मीद है। इस आधार पर कहा जा रहा है कि इन दोनों को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त को जद (यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के नेतृत्व वाले एन.डी.ए. में शामिल होने के प्रस्ताव पर औपचारिक मोहर लगाई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News