आतंक को शिवभक्तों का जवाब, श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख के पार

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2017 - 11:54 PM (IST)

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला होने के बावजूद श्रद्धालुओं के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। आतंकवादियों ने यात्रा को रोकने की लाख कोशिशें की लेकिन बाबा बर्फानी के भक्तों की यात्रा बिना रोकटोक जारी है।
PunjabKesari
अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले से बेखौफ शिवभक्त बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए उमड़ रहे हैं। इस साल यात्रा शुरू होने के पहले सप्ताह में ही रिकॉर्ड 62,606 श्रद्धालुओं ने श्री अमरनाथ की यात्रा की है। अभी तक 1,95,491 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए हैं। यात्रा का समापन श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन के अवसर पर सात अगस्त को होगा।

PunjabKesari
10 सालों में बाबा के दर पर पंहुचे भक्तों का आंकड़ा
साल    श्रद्धालु (लाखों में)
2007    2.96
2008    5.33
2009    3.81
2010    4.56
2011    6.35
2012    6.20
2013    3.54
2014    3.74
2015    3.52
2016    2.20

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बाल, इंडो-तिब्बतन सीमा पुलिस और राज्य पुलिस के 35,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। 10 जुलाई को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों की एक बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि 10 जुलाई को रात 8.20 बजे अनंतनाम में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों के एक जत्थे पर हमला कर दिया था। इसमें एक बस में सवार 7 यात्रियों की मौत हो गई थी और 15 घायल हो गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News