भाजपा नेता ने कसा नीतीश सरकार पर शिकंजा, कहा- अगला CM भाजपा का होगा

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 03:09 PM (IST)

मुजफ्फरपुरः भाजपा नेता डॉ. संजय पासवान ने संवाद यात्रा में सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब सीएम मेटेरियल नहीं रहें हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के खिलाफ चल रहें भ्रष्टाचार के मामले में चुप्पी साध ली है। उनका कहना है कि अगला सीएम भाजपा का होगा।

महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि बिहार में जो गठबंधन है वह अपने आप पर बोझ बना हुआ है। भाजपा को गठबंधन में शामिल होने पर कोई लाभ नही होगा। उन्होंने नीतीश कुमार के शासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता से सुशासन के नाम पर वोट लेने के बाद वह शायद भूल गए हैं कि सुशासन किसे कहते हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक शर्मा, अमिय भूषण, विहिप नेता भोला शंकर, गीता कुमारी, पूर्व प्रमुख श्याम कल्याण, रविनंदन सिंह, नीरज कुमार, डॉ. रत्नेश कुमार आदि भी इस मौेके पर उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News