थरूर ने मछुआरों के मुद्दे को लेकर सरकार के हस्तक्षेव की मांग की

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2017 - 05:05 PM (IST)

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मछुआरों के भटककर कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में पहुंच जाने पर पड़ोसी देशों द्वारा उन्हें मारे जाने और हिरासत में ले लेने की घटनाओं को लेकर आज केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं केरल से सांसद ने यह कहते हुए मछुआरों के लिए विशेष पैकेज भी भी मांग की कि वे बड़ी मुश्किल से अपना गुजर-बसर करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दस दिन में तमिलनाडु के हमारे एक मछुआरे को श्रीलंका के अधिकारियों ने गोली मार दी, पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में हमारे गुजराती मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और केरल के हमारे कई मछुआरों को हिरासत में ले लिया गया है। ’’उन्होंने संसद के बाहर कहा, ‘‘ये सारी बातें हमारे देश के मछुआरे समुदाय की खराब दशा को इंगित करती हैं। वे बड़ी मुश्किल से गुजर बसर कर रहे हैं। ’’

थरूर ने कहा कि स्थिति एेसी है कि मात्स्यिकी सीजन में भी मछलियों का भंडार इतना घट गया है कि मछुआरों को समुद्र में दूर तक जाना पड़ता है और यही वजह है कि वे उतना दूर चले जाते हैं जिसे अन्य देश अपना क्षेत्र होने का दावा करते हैं और फिर उन्हें गिरतार कर लिया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘व्यवस्थित सरकारी हस्तक्षेप की जरूरत है। हमारे यहां मात्स्यिकी मंत्रालय नहीं है। कृषि मंत्रालय प्राथमिकता नहीं देता। मछुआरों की अनदेखी हो रही है और उनकी मदद के लिए कोई बुनियादी ढांचा सहायता नहीं है।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News