इन देशों में लें गर्मियों की छुट्ट‍ियों का मजा, 67 रुपए में खा सकते हैं खाना

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2016 - 06:22 PM (IST)

नई दिल्ली: बच्चाें की गर्मियों की छुट्ट‍ियां शुरु हाेते ही पहला सवाल ये हाेता है कि हम कहां घूमने जा रहे हैं। लेकिन इस दाैरान मुश्किल ये हाेती है कि एेसी काैन सी जगह पर जाया जाए, जहां मस्ती के साथ-साथ खर्चा भी कम हाे। ताे अाप बिल्कुल भी परेशान ना हाे। अाज हम अापकाे कुछ एेसी जगह बताने वाले है, जहां अाप कम पैसाें में छुट्ट‍ियां का लुत्फ उठा सकेंगे। इतना ही नहीं ये जगहें देश में नहीं बल्कि विदेश में हैं, जाेकि अापके ट्रिप काे और भी मजेदार बनाएगा। क्याेंकि विदेश का नाम सुनकर बीवी- बच्चे भी खुश और कम खर्च के चलते अाप भी खुश। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आप इन देशों में 60-70 रुपए में खाना खा सकेंगे।

ताे अाईए जानें काैन सी जगहें हैं येः- 

1. इंडोनेशियाः- यह देश छोटे-बड़े आईलैंड से मिलकर बना है। यहां के कुछ बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच में से हैं। इंडोनेशिया में आप मात्र 67 रुपए में डिनर कर सकते हैं। यहां लगभग 250 रुपए में होटल बुक कर सकते हैं।

2. थाईलैंडः- थाईलैंड बेहद सुंदर होने के साथ ही काफी सस्ता है। यहां ठहरना, घूमना-फिरना सब बजट में है। यहां आपको लगभग 250 रुपए में रूम और 200 रुपए में खाना मिल जाएगा।

3. चीनः- चीन में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए अापकाे अपना बजट नहीं बढ़ाना पड़ेगा। सिर्फ 67 रुपए में अाप टैक्सी बुक कर सकते हैं, 300 रुपए में होटल और 150 रुपए में खाना खा सकते है।

4. नेपालः- 2015 में आए शक्तिशाली भूकंप के बावजूद यह देश टूरिज्म के लिए खास है। यह सस्ता होने के साथ ही बेहद खूबसूरत भी है। यहां 270 रुपए में रूम बुक कर सकते हैं। यहां भी आप 67 रुपए में एक टाइम का खाना खा सकते हैं और बहुत महंगा होने पर भी 600 रुपए में 3 टाइम का खाना खा सकते हैं। 

5. बुल्गारियाः-  बुल्गारिया वैसे ताे यूरोप साउथ-ईस्ट एशिया और अमेरिका से ज्यादा महंगा है। लेकिन यहां खाना वेस्टर्न कुजिन (डिश) से भी सस्ता है। यहां 600 रुपए में रूम बुक कर सकते हैं और 250 रुपए में खाना खा सकते हैं। 

6. वियतनामः- 600 मील लंबी फिरोजी रंग की Ha Long Bay खाड़ी के साथ ही वियतनाम एक शानदार देश है। यहां वियतनामी लजीज डिश 66 रुपए में मिलती है। और 200 रुपए में रूम बुक कराया जा सकता है।

7. कम्बोडियाः- कम्बोडिया बजट ट्रैवलर्स के लिए एक अच्छा डेस्टिनेशन है। यहां आप प्राचीन खंडहर, बीच आदि देख सकते हैं। यहां आप 300 रुपए में किसी भी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना खा सकते हैं। यहां रूम बुक करने के लिए आपको 200-250 रुपए खर्च करने होंगे। यहां मात्र 10 रुपए में बियर मिल जाएगी।

8. निकारगुआः- यह देश हाई एडवेंचर्स एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। यहां पहुंचने के बाद आपको किसी भी चीज के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। यहां एक रूम 350 रुपए में बुक कर सकते हैं और खाना खाने के लिए आपको सिर्फ 150 रुपए खर्च करने होंगे।

9. लाओसः- लाओस सुंदर पहाडों के लिए जाना जाता है। यहां देखने के लिए बुद्धिस्ट मॉनेस्टरी के साथ ही और भी बहुत सी खूबसूरत जगहें है। यहां आप 700 से 2000 रुपए में एक रात के लिए रूम ले सकते हैं और 70 रुपए में स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।

10. पेरूः- यह दुनिया का बेहद कूल और मैजिकल प्लेस है। यहां 500 रुपए में रूम बुक करवा सकते हैं और 350 रुपए में एक टाइम का खाना खा सकते हैं।

ये थी दुनिया की सबसे सस्ती और कूल जगहें, ताे अगर गर्मियों की छुट्ट‍ियाें में अापका भी मूड बन रहा है इन जगहाें पर घूमने का, ताे देर ना करें। इंटरनेट पर इन जगहाें के बारे में विस्तार से जानकारी और खर्च का ब्याैरा लेकर एक अच्छे ट्रिप का प्लान बनाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News