तेजस्वी का CM पर तंज, कहा- पूरा राजनीति सफर है साजिशों से भरा

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2017 - 12:24 PM (IST)

पटनाः बिहार की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में चल रही जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

तेजस्वी ने बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जिस इंसान का पूरा राजनीतिक सफर ही साजिशों से भरा हुआ है, उससे हम उम्मीद भी क्या कर सकते हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आज तक जिन लोगों ने भी नीतीश कुमार का साथ दिया है, उन्होंने उन सब लोगों को ही धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अतिसाधारण प्रतिभा से संपन्न व्यक्ति हैं। इनके व्यक्तित्व जैसा कोई इंसान इस देश में तो क्या इस पूरे विश्व में नही है। 

बता दें कि शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्होंने साजिश रचकर उन्हें सीएम के पद से हटाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News