जम्मू में सफाईकर्मियों की हड़ताल का चौथा दिन, गंदगी से बेहाल है मन्दिरों का शहर

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 05:07 PM (IST)

जम्मू: मन्दिरों के शहर के नाम से जाना जाता है जम्मू शहर। पिछले चार दिनों से यही जम्मू शहर गंदगी से बेहाल है। कारण है सफाईकर्मियों की हड़ताल। जम्मू नगर निगम के लिए काम करने वाले सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर आज चार दिनों से हड़ताल पर हैं। इस वजह से शहर की सडक़ों से लेकर, अस्पताल, सरकारी कार्यालयों तक की बुरी हालत है। जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। सडक़ों पर से गुजरना भी अब दूभर हो गया है। वहीं सफाईकर्मियों ने साफ कहा है कि जब तक निगम उनकी मांगों को नहीं मानता वे अपनी हड़ताल वापिस नहीं लेंगे।


क्या है मांगे
सफाईकर्मी और चतुर्थ श्रेणी के कर्मी मांग कर रहे हैं कि कान्ट्रेक्ट के आधार पर काम करने वाले कर्मियों को नियमित किया जाए और उनके वेतन को भी बढ़ाया  जाए। साथ ही विभागीय पदोन्नति कमेटी का भी गठन किया जाए। उनका आरोप है कि पिछले कई वर्षों से सूपरवाइजरों की पदोन्नतियां नहीं हुई हैं। सफाईकर्मियों का कहना है कि पहले जम्मू नगर निगम के पास कुल 23 वार्डें थी लेकिन अब वार्डों की संख्या 71 हो गई है। सिर्फ यही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिहाड़ीदारों को 2100 रु पये प्रति माह दिये जाते हैं जबकि सरकार ने 4500 रु पये प्रतिमाह तय किया है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News