तेजस्वी का तंज, कहा- सुशील ने नीतीश के नेतृत्व पर ही खड़ा कर दिया सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 10:52 AM (IST)

पटनाः बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बयान को लेकर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा मोदी का यह कहना कि वर्ष 2013 से 2017 तक राज्य में विकास कार्य ठप रहा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर बड़ा सवाल है। मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।

यादव ने कहा कि मोदी का यह बयान मुख्यमंत्री पर करारा प्रहार है। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने बयान से यह प्रमाणित करने की कोशिश की है कि इन चार वर्षों में प्रदेश में विकास का कोई भी कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कुमार को विश्वास, इज्जत और सम्मान दिया लेकिन शायद उन्हें यह पसंद नहीं था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 से 2017 तक की अवधि में जीतन राम मांझी के नौ माह के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को छोड़कर शेष समय कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News