85 भाषाओं में गाने को तैयार 12 साल की सुचेता, तोड़ेगी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2017 - 12:27 PM (IST)

दुबईः  80 भाषाओं में गाना गाने वाली दुबई निवासी भारतीय मूल की 12 साल की एक लड़की अब  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रही है। वह एक कंसर्ट में एक साथ 85 भाषा में गाने की कोशिश में है। दुबई की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुचेता सतीश दुबई के भारतीय हाईस्कूल में 7वीं की छात्रा हैं। वह 29 दिसंबर को एक साथ 85 भाषा में गाने की कोशिश करेंगी। विलक्षण प्रतिभा वाली सुचेता के मुताबिक वह 80 भाषा में गाना गाती हैं। यह गुण उन्होंने एक साल के भीतर ही सीखा है। अब उनकी योजना विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश से पहले 5  और भाषा को सीखने की है।

केरल की सुचेता कई भारतीय भाषा जैसे हिंदी, मलयालम और तमिल में गाना गाती थीं। वहीं स्कूल की प्रतियोगिता में वह अंग्रेजी गाने भी गा चुकी थीं। पर पिछले साल से उन्होंने विदेशी भाषाओं में गाना शुरू किया। सुचेता के मुताबिक उनका विदेशी भाषा में पहला गाना जापानी में था। उनके पिता की एक दोस्त जापान में त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। वह पिछले साल दुबई आईं। जब वह घर आईं तो उन्होंने जापानी गाना गाया।

सुचेता के मुताबिक उन्हें यह बेहद पसंद आया और उन्होंने उस गाने को सीख लिया। सुचेता के मुताबिक उन्हें विदेशी भाषा का गीत सीखने में 2 घंटे लगते हैं। अगर गाने का उच्चारण आसान होता है, तो जल्दी सीख जाती हैं। अगर गाना ज्यादा लंबा नहीं होता तो आधे घंटे में ही पूरा हो जाता है। सुचेता के मुताबिक उन्हें फ्रेंच, हंगरियन और जर्मन सबसे मुश्किल भाषा लगी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक केसिराजू श्रीनिवास के नाम 76 भाषा में गाना गाने का रिकॉर्ड है। उन्होंनेे 2008 में आंध्र प्रदेश के गांधी हिल में यह रिकॉर्ड बनाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News