सुब्रह्मण्यम स्वामी का विवादित बयान, अमर्त्य सेन को बताया ''गद्दार''

punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2018 - 12:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में है। स्वामी ने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन पर निशाने साधते हुए उन्हे 'गद्दार' बताया। खबरों के अनुसार स्वामी ने RSS के पक्ष में बोलते हुए कहा कि वे लोग भी भारत के नागरिक हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत काम किया है लेकिन उन्हें उतना सम्मान नहीं मिल पाया है लेकिन NDA ने अमर्त्य सेन को भारत रत्न से नवाजा जो कि गद्दार है। 

सोनिया के दबाव में एनडीए ने दिया भारत रत्न
स्वामी ने आरोप लगाया कि सेन ने नालंदा विश्वविद्यालय को लूटने का काम किया है। उन्हें केवल इसलिए भारत रत्न मिला क्योंकि वह लेफ्ट विंग को सपोर्ट करते हैं और उन्हें अवार्ड देने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दबाव बनाया था। बता दें कि अमर्त्य सेन को साल 1999 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। स्वामी ने यह बयान उस समय दिया जब सरकार ने पद्म पुरस्कार के लिए लोगों के नामों का ऐलान किया था। जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सरकार RSS के नेताओं को सम्मानित कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News