सोनिया गांधी के डिनर में शामिल होने के बाद लालू की बेटी ने दिया यह बयान
punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 04:18 PM (IST)
पटनाः कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर मंगलवार को विपक्षी दलों के भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में बिहार की प्रमुख विपक्षी राजद के नेता तेजस्वी यादव और उनकी बहन मीसा भारती शामिल हुए।
लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने दावा किया कि भोज के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लालू प्रसाद यादव की कमी खल रही थी। मीसा भारती ने ट्वीट करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि आज हम सबको लालू प्रसाद यादव की कमी महसूस हो रही है।
"We all are missing @laluprasadrjd ji here today"- former PM Hon'ble Manmohan Singh Ji to me in today's Dinner Party. pic.twitter.com/sKtf0KSOBQ
— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) March 13, 2018
बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद इस वक्त रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। राजद की तरफ से तेजस्वी यादव और उनकी बहन मीसा भारती डिनर पार्टी में शामिल हुए।