सिर्फ पश्चिमी देशों में ही दिखेगा सूर्य ग्रहण

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 12:02 PM (IST)

न्यूयॉर्कःसाल का दूसरा सूर्यग्रहण सोमवार को लगने वाला है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और रात 2 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में इस दौरान रात रहेगी तो यहां पर कहीं भी सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इससे पहले 7 अगस्त को चन्द्रग्रहण लगा था जो भारत मे भी दिखा था।

यह ग्रहण यूरोप, उत्तर/पूर्व एशिया, उत्तर/पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमरीका में पश्चिम, दक्षिण अमरीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक की ज्यादातर हिस्सों में दिखेगा। 99 सालों बाद अमरीकी महाद्वीप में पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। आज लगने वाले सूर्य ग्रहण से दुनिया के सभी देश प्रभावित होंगे लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका पर हो सकता है। इसकी वजह यह है कि यह ग्रहण अमरीका में पूर्ण रूप से दिखाई देगा जबकि पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में यह खंडग्रास रूप में दिखेगा। इससे पूर्व इतना बड़ा ग्रहण उत्तर-अमरीका में 8 जून 1918 को दिखाई दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News