भारत में पाक के नए हाई कमिश्नर सोहेल महमूद ने संभाला पदभार

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 03:07 PM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अब्‍दुल बासित को हटाकर सोहेल महमूद को भारत में अपना नया हाई कमिश्नर बनाया है।  महमूद ने आज अपना कार्यभार संभाल भी लिया।  सोहेल महमूद बुधवार को दिल्ली पहुंचे । सोहेल 1985 में पाकिस्तान विदेश सेवा में शामिल हुए थे। उन्हें पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष राहिल शरीफ का काफी करीबी माना जाता है।
PunjabKesari
सोहेल महमूद पाकिस्‍तान के एक टॉप डिप्‍लोमैट हैं। उन्‍हें वर्ष 1985 में पाकिस्‍तान की विदेश सेवा में शामिल किया गया था। भारत में महमूद का यह पहला कार्यभार है।विदेश में उनकी पहली नियुक्ति अंकारा स्थित पाकिस्तान दूतावास में हुई थी। वह तुर्की भाषा जानने वाले पाकिस्तान विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं। सोहेल को ऐसे समय भारत का उच्चायुक्त बनाया गया है, जब दोनों देशों में बातचीत लगभग बंद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News