कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी, alert जारी

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 11:31 AM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर में मौसम विभाग के अधिकारियों द्वारा गुरुवार को राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी alert में राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों खासकर उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग की ओर से जारी बयान में अगले 24 घंटे के लिए बारामुला, गुलमर्ग, फुरकियान-जेड गली, कुपवाड़ा, चौकीबल-टंगडार, कुलगाम, बडगाम, बांडीपुरा, गांदरबल और श्रीनगर-जम्मू नैशनल हाइवे के तमाम इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पुंछ, राजौरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ा और उधमपुर इलाकों में भी बारिश का alert जारी किया गया है। 


बता दें कि कश्मीर घाटी के जिन इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है, उनमें उत्तरी कश्मीर के वह तमाम हिस्से भी शामिल है जिनमें साल 2017 की शुरुआत में हिमस्खलन की घटनाओं में कई सैन्यकर्मी शहीद हो चुके हैं। ऐसे में हिमस्खलन के अलर्ट के बाद सेना और इन इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों को संवेदनशील क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News