शाहरुख खान पर भड़के महाराष्ट्र के MLC, फैन्स के सामने सुनाई खरी-खोटी
punjabkesari.in Sunday, Nov 12, 2017 - 10:15 AM (IST)
मुंबई: महाराष्ट्र के एम.एल.सी. जयंत पाटिल ने सुपरस्टार शाहरुख खान को जमकर खरी-खोटी सुनाई। बताया जा रहा है कि 2 नवम्बर को 52वां बर्थडे मनाने के लिए शाहरुख दोस्तों के साथ फार्म हाऊस पहुंचे थे। यहां से लौटते वक्त वह कुछ देर तक प्राइवेट यॉट में बैठे रहे। इसी दौरान मुम्बई जा रहे जयंत पाटिल को इंतजार करना पड़ा था।
इसी दौरान पाटिल ने शाहरुख के यॉट पर चढऩे की कोशिश की लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद एम.एल.सी. पाटिल किसी तरह अपने यॉट तक पहुंचे और चिल्लाते हुए मुम्बई निकल गए। उन्होंने मराठी में कहा कि तुम सुपरस्टार होगे लेकिन क्या पूरा अलीबाग खरीद लिया है।