यूएन मार्च के आहवान के चलते श्रीनगर में प्रतिबंध , सुरक्षा कड़ी

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 12:32 PM (IST)

श्रीनगर: शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बंाद प्रदर्शनों की अशंका के चलते प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीनगर में प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध लगाने की सबसे बड़ी वजह अलगाववादियों के यूएनमार्च का आहवान भी है। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के आठ थानाक्षेत्रों में कफ्र्यू जैसा प्रतिबंध घोषित किया गया है।


श्रीनगर में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। खान्यार से नौहाटा और रैनावारी, एमआर गंज, सफाकदल, मैसूम, करालखुद और राममुंशी बाग तक के थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध लगा दिये गये हैं। अलगाववादियों ने United Nations Military Observer Group in India and Pakistan (UNMOGIP) तक मार्च निकालने का आहवान किया है। वहीं आज जुम्मा भी है। श्रीनगर के पुराने क्षेत्र में हिंसक विरोध प्रदर्शन भी होते हैं। इससे कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भी सुरक्षाबलों की कड़ी तैनाती की गई है। वहीं यूएन आफिस तक जाने वाले मार्ग को सील कर दिया गया है।


अलगाववादियों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित
अलगाववादियों द्वारा कश्मीर में बंद का आहवान किया गया है। इससे पूरे कश्मीर में जनजीवन प्रभाति है। यह आहवान अलगाववादियों के संयुक्त गुट ने दिया है। घाटी में दुकानों , पेट्रोल पंप और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। वहीं सडक़ों से गाडिय़ां भी नदारद हैं। अलगाववादियों ने लोगों से आहवान किया है कि वे जुम्मे की नमाज के बाद उनके मार्च में शामिल हों।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News