राष्ट्रपति और पीएम ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं

punjabkesari.in Thursday, Oct 19, 2017 - 10:19 AM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सबकी समृद्धि की कामना की।  राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, ‘‘सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं। जैसे हम इस उत्सव को अपने परिवार के साथ मनाते हैं हमें दूसरों के प्रति संवेदना और पर्यावरण के प्रति सजगता को भी बढ़ावा देना चाहिए। वहीं पीएम ने लिखा है, ‘‘दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘प्रकाश व खुशियों के महापर्व दीपावली में आपके जीवन में सुख ,शांति एवं समृद्धि आए। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लोगों को दीपावली की शुभकामना दी। उन्होंने पोस्ट किया, ‘‘दीपों का त्यौहार आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए ईश्वर से यही कामना करती हूं। दीपावली की हाक शुभकामनाएं।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News