बिहार में बाढ़ की स्थिति को निशाना बनाकर खेले जा रहें हैं 'राजनीति दांव'

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 04:37 PM (IST)

नई दिल्लीः बिहार में बाढ़ का प्रकोप लगातार जारी है। बाढ़ की स्थिति का सहारा लेकर राजनीति दांव खेले जा रहें हैं। बाढ़ की ऐसी स्थिति के चलते भी नेता एक दूसरे पर आरोप लगाने में लगे हुए हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार फेल है। लोग दाने दाने के लिए तरस रहें हैं लेकिन उनके राहत के लिए आपदा प्रबंधन द्वारा कोई भी विशेष व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजद कार्यकत्ताओं को लोगों के लिए राहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने लालू और उनके बेटों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राज्य में लोगों की स्थिति दयनीय बनी हुई है लेकिन पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रैलियों में व्यस्त हैं। 

जानकारी के अनुसार, बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 119 तक पहुंच गई है। राज्य के 15 जिलों में बाढ़ के कहर से 93 लाख लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। वैसे तो बिहार के सीमांचल इलाके में हर साल ही बाढ़ का कहर देखने को मिलता है लेकिन इस बार बाढ़ का स्तर अधिक भयानक बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा किए जा रहे बचाव कार्यों का स्तर बहुत ही निम्न है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News