अपनी ही सर्विस राइफल से पुलिसकर्मी घायल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 05:56 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस का जवान अपनी ही सर्विस राइफल से चली गोली से घायल हो गया है। कश्मीर के गांधरबल जिले में यह घटना सामने आई है। पुलिसकर्मी दुर्घटनावश चली गोली से घायल हुआ है। घायल की पहचान हैड कांस्टेबल फारूक अहमद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसे अस्पताल ले जाया गया है। यह मामला मनीगाम स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का है। घायल फारूक उस समय अपनी बंदूक की सफाई कर रहा था कि घटना पेश आ गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News