मोदी सरकार पर 2 बेरोजगार लड़कों ने कसे तंज, VIRAL हो रहा वीडियो

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 10:30 AM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली भाजपा सरकार ने अपने 3 साल पूरे कर लिए हैं। मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 2 बेरोजगार लड़के अपनी बेरोजगारी के लिए भी मोदी सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं। 1 मिनट 12 सेकेंड के इस वीडियो में दाेनाें लड़के बेरोजगारी और सरकार के वादों पर अपनी परेशानियां गिना रहे हैं। एक लड़का दूसरे लड़के से पूछता है कि आप कबसे नौकरी ढूंढ़ रहे हो, जवाब मिलता है जब से मेरे फ्लैट जूते हील वाले थे। जवाब देने के बाद दूसरा लड़का पूछता है तुम कब से नौकरी ढूंढ़ रहे हो। इस सवाल पर पहले लड़के का जवाब आता है जबसे मोदी जी ने 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। 



लड़का आगे कहता है कि हमें अभी तक नौकरी नहीं मिली, शायद मोदी हमें सपने दिखाकर हमसे और ज्यादा मेहनत करवाना चाहते हों। मोदी ये सोच रहे होंगे कि इन लोगों को नौकरी मिल जाएगी तो ये लोग आलसी हो जाएंगे। पैसे कमाने लगेंगे तो बचत करना भूल जाएंगे, कितना ध्यान रखते हैं मोदी हमारा। ये सब सुन दूसरे लड़के का दर्द भी झलकने लगता लगता है। वो कहता है कि हम क्या करेंगे नौकरी कर के, मोदी के जुमले खाकर पेट भर लेंगे, नौकरी ना सही जुमले ही सही। वीडियो के अंत में दोनों लड़के भाजपा के नारे अबकी बार पर तंज कसते हुए कहते हैं, अबकी बार बर्बाद हो गए यार। इस वीडियो पर लोगों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News