PM मोदी ने ट्वीट कर कहा- नेपाल को हर मदद देगा भारत

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 07:44 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेपाल के अपने समकक्ष शेर बहादुर देउबा से टेलीफोन पर बात की और बाढ़ की स्थिति से निपटने में भारत की ओर से हर संभव मदद देने की पेशकश की। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि वह नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वह नेपाल को हर मदद देने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने हाल में आई भारी बाढ़ में लोगों के मारे जाने पर शोक प्रकट किया और इस स्थिति से निपटने में हर संभव राहत सहायता प्रदान करने की बात कही। 

 


गौरतलब है कि नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते बाढ़ का प्रकोप जारी है। नेपाल में आई बाढ़ का असर ही भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में नजर आ रहा है, यहां पर बाढ़ की वजह से लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जाने को मजबूर होना पड़ा है। 


नेपाल में संकट में फंसे सभी 35 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहां पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है और इसकी वजह से कई नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है और कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। इसके साथ ही कई स्थान जलमग्न हो गए।  
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News