मार्शल अर्जन सिंह को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कल होगा अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2017 - 08:53 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी रविवाद शाम उनके घर पहुंचे। इससे पहले शनिवार को पीएम ने ट्वीट करके मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की थी। वहीं, सोमवार सुबह  9.30 बजे मार्शल अर्जन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

98 वर्षीय नायक को सेना के रिचर्स एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार शाम उनका निधन हो गया। अर्जन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के 7A कौटिल्य मार्ग स्थित उनके आवास में रखा गया है, जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, तीनों सेना प्रमुख सहित कई दूसरे गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 गौरतलब है कि अर्जन सिंह वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक थे और इकलौते वायु सेना अधिकारी थे जिन्हें 'फाइव स्टार रैंक' दिया गया था। उन्हें 44 साल की उम्र में ही भारतीय वायु सेना का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई। 1965 की लड़ाई में जब भारतीय वायु सेना अग्रिम मोर्चे पर थी, तब वह उसके प्रमुख थे।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को मार्शल अर्जन सिंह के सम्मान में राजधानी की सभी सरकारी इमारतों पर लगा राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया जाएगा। इसी दिन सुबह करीब 8.15 बजे उनका शव नारायणा स्थित बरार स्क्वैयर ले जाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News