बाल विवाह विरोधी अभियान का दिखा असर, नाबालिग बेटी की शादी करने पर माता-पिता पहुंचे जेल

punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2018 - 01:37 PM (IST)

पटना: बिहार सरकार द्वारा बाल विवाह के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरु किए गए इस अभियान का असर दिखाई दे रहा है। राज्य के मधुबनी जिले में माता-पिता ने अपनी नाबालिग लड़की की शादी करवा दी जिसके कारण उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, मधुबनी के देवधा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की शादी 20 वर्षीय रविंद्र कुमार के साथ कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मेडिकल जांच करवाते हुए दूल्हे को जेल भेज दिया और दुल्हन को रिमांड होम भेजने का आदेश दिया है। लड़की के माता-पिता सुनीता देवी एवं कुशेश्वर ठाकुर को हिरासत में ले लिया गया और लड़के के माता-पिता की तलाश जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News