जम्मू के साथ भेदभाव को लेकर पैंथर्स पार्टी का प्रदर्शन, भाजपा का पुतला भी फूंका

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 12:57 PM (IST)

जम्मू: जम्मू के साथ भेदभाव को लेकर पैंथर पार्टी ने जम्मू के प्रदर्शनी मैदान में जमकर प्रदर्शन किया ! पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर जम्मू के लोगों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया और भाजपा का पुतला भी फूंका। पार्टी के प्रधान हर्षहदेव सिंह ने कहा, भाजपा ने सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए जम्मू के लोगों के हितों के साथ समझौता किया और जम्मू के लोगों की आकांक्षाओं के साथ बेईमानी की ।


इस मौके पर हर्षदेव सिंह ने शिवसेना द्वारा श्रीनगर के लाल चौक पर झंडा फहराने पर खुशी जताई और कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है और वहां तिरंगा फहराया जाना कोई गुनाह नहीं है। उन्होंने शिव सेना कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की भी आलोचना की और कहा कि जो लोग पाकिस्तान के झंडे कश्मीर में सरेआम फहरा रहे हैं उन्हें कोई नहीं पूछता और भारत में ही भारत का झंडा फहराना गुनाह हो गया है। पैंथर्स  नेता ने कहा कि जम्मू के लोग देश के नागरिक हैं पर फिर भी उनके साथ भेदभाव हो रहा है और अब यह बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News