LOC पर गोलाबारी के विरोध में पाक ने भारतीय राजदूत को किया तलब

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2018 - 06:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया है। पाकिस्तान ने रावलकोट, सतवाल सेक्टर में 22 फरवरी को भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन करने के विरोध में तलब किया। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। 

महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने कहा कि गोलीबारी में पुंछ नदी के किनारे एक संयंत्र में काम में लगे एक श्रमिक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि संयम बरतने के आह्वान के बावजूद भारत ‘‘नियंत्रण रेखा पर निरंतर गोलीबारी में लिप्त’’ है। विदेश मंत्रालय ने पांच, 15 और 20 फरवरी को भी भारत के उपउच्चायुक्त को तलब किया था। फैसल ने कहा कि आम नागरिकों वाले इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाकर निंदनीय और मानव गरिमा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं मानवतावादी कानूनों के प्रतिकूल है। फैसल ने भारतीय पक्ष से 2003 के संघर्षविराम समझौते का सम्मान करने तथा संघर्षविराम उल्लंघनों की घटनाओं की जांच करने का अनुरोध किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News