J&K-पुंछ और राजौरी में PAK ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 01:33 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने दिवाली से पहले एक बार फिर आज संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बगैर किसी उकसावे के गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि आज सुबह पौने आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास भीमबेर गली सेक्टर में बगैर किसी उकसावे के छोटे और स्वचालित हथियारों तथा मोर्टारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी प्रभावकारी अंदाज में करारा जवाब दिया है।

ताजा जानकारी मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में छह लोगों के घायल होने की खबर है। इस गोलीबारी के कारण नियंत्रण रेखा से सटे गांवों में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे पूर्व 14 अक्तूबर को पाकिस्तानी गोलीबारी में नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ जिले के गांव के एक नाबालिग समेत चार बच्चे घायल हो गए थे। गत 12 अक्तूबर को पुंछ जिले के केजी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान और सेना का एक अन्य कर्मी शहीद हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News