केरन सेक्टर में पाक ने तोड़ा सीजफायर, 1 जवान शहीद, 3जवान घायल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 01:24 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के करन सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए स्नाइपर से गोलीबारी की जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है जबकि तीन अन्य घायल हो गये। नार्थ कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी पर पाक ने गोलीबारी की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि  पाकिस्तानी रेंजरों ने स्नाइपर से भारतीस सीमा की पिम्पर पोस्ट पर गोलीबारी की है जिसमें सेना के चार जवान घायल हो गये है। घायलों में से एक जवान राकेश खत्री को अस्पताल में मृत लाया घोषित किया गया।
घायलों को सेना के 92 बेस अस्पताल बादामी बाग में भर्ती किया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार भारतीय जवानों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है। गौरतलब है कि पाकिस्तान जम्मू के अरनिया सेक्टर में आईबी पर लगातार गोलीबारी का रहा है। शनिवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। वहीं काफी संख्या में मवेशी भी मारे गए हैं। प्रशासन ने आईबी के पांच किलोमीटर के दायरे में स्कूलों को बंद कर दिया है और लोग  भी सुरचित स्थानों पर पलायन कर गए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News