बारिश के बावजूद कश्मीर राजमार्ग पर एक तरफ से यातायात जारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 07:02 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के बावजूद एक तरफ  से यातायात जारी है और इसके तहत आज वाहनों को श्रीनगर से जम्मू जाने की इजाजत दी गयी। हजारों यात्री वाहन और जरूरी वस्तुओं को ले जा रहे ट्रक सुबह श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किये गये। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कल रात से रूक-रूक कर हो रही बारिश के बावजूद 300 किलोमीटर लम्बे श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात जारी है। हालांकि विपरीत दिशा से किसी भी वाहन को आने की इजाजत नहीं है।


इस बीच अधिकारियों ने सडक़ से बर्फ  हटाने का कार्य शुरू किया है। बर्फ  हटाने के कार्य को शोपियां से दक्षिण कश्मीर को जोडऩे वाली ऐतिहासिक मुगल रोड और जम्मू में पुंछ क्षेत्र तक चलाया गया है। ऐसी उम्मीद है कि अगर इस क्षेत्र में और बर्फबारी नहीं हुयी तो अगले दो सप्ताह में यह सडक़ लोगों के लिये खोल दी जायेगी। हालांकि सीमा सडक़ संगठन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राजमार्ग से बर्फ हटाने के काम में मुस्तैदी से लगा हुआ है। एक यातायात अधिकारी ने बताया कि बीआरओ और विभिन्न जगहों पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों से इजाजत मिलने के बाद ही दोनों तरफ से यातायात शुरू हो पायेगा।


इस बीच पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग राजमार्ग पर यातायात के बार-बार बाधित होने से खासे चिंतित हैं। उनका मानना है कि इस प्रकार की बाधा गर्मी में आने वाले पर्यटकों के आगमन को भी बुरी तरह प्रभावित करेगा। गत छह जनवरी को भारी बर्फबारी के बाद से ही राजमार्ग पर यातायात सेवा बुरी तरह प्रभावित है जिससे लोगों को जरूरी वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अधिकारियों ने सडक़ से बड़े पैमाने पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया है। बर्फ हटाने के कार्य को लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर से जोडऩेे वाले राजमार्ग के अलावा शोपियां से दक्षिण कश्मीर तक जोडऩेे वाली ऐतिहासिक मुगल रोड और जम्मू में पूंछ क्षेत्र तक चलाया गया है।


बर्फ  जमा होने के कारण सीमावर्ती शहर गुरेज का भी अपने जिला मुख्यालय बांदीपोरा से संपर्क टूटा गया है। बर्फ  जमा होने के कारण सामरिक महत्व वाले उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती शहर बांदीपोरा, गुरेज मार्ग का संपर्क भी टूट चुका है। इसके अलावा कई अन्य सुदूरवर्ती गांवों का भी अपने जिला मुख्यालयों से संपर्क टूटा हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News